
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आयुक्त ने प्रदेश स्तरीय विशेषज्ञों के साथ विभागीय बैठक लेकर आवास निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने आवास निर्माण कार्य में गति लाने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 13 सितम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजना के दोनो महत्वपुर्ण घटक बी.एलसी.(स्वयं के द्वारा आवास निर्माण) एवं ए.एच.पी. (भागीदारी में आवास निर्माण) की प्रगति के संबंध में नगर पालिक निगम के विडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल में एक विशेष बैठक आहूत की गई थी, इस बैठक में सुडा से आए प्रदेश स्तरीय विशेषज्ञ (एसएलटीसी) श्री आशुतोष ताम्रकार एवं श्री अंकुर पटेल के द्वारा आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम कि अध्यक्षता में बैठक ली गई इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम चरण में स्वीकृत आवास में से शेष बचे 132 आवास जो आज दिनांक तक पूर्ण नहीं हुए है उन आवासों को किस प्रकार आगे के स्तरो का निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाना है, इस पर समिक्षा हुई। 30 सितंबर योजना के प्रथम चरण के आवासो को पूर्ण किया जाना है।
आयुक्त श्री मरकाम ने निकाय के तीनों कार्यपालन अभियंता को सभी शेष बचे1 32 हितग्राहियों के लिए एक कार्ययोजना तैयार कर के निकाय के तीनो कर्यपालन अभिनेता से वार्ड वार चर्चा कर के निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ सब इंजीनियर के साथ प्रत्येक अधुरे निर्माण कार्य वाले आवासो में जाए और उनके आवास पूर्ण नहीं करने के कारण को जानकर उनके समस्याओं का समाधान करें, ताकि वह अपने आवासो को पूर्ण कर सके। वार्ड क्रमांक 1 से 17 तक कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम एवं योजना की सहायक नोडल अधिकारी सुश्री सुषमा साहू को इसका दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में 18 से 35 वार्ड तक योजना के नोडल अधिकारी दीपक कुमार खंडे एवं सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा एवं उसे वार्ड के उप अभियंता को इस संबंध में जानकारी देकर 30 सितंबर तक इन वार्डो के आवासो को पूर्ण करने का दायित्व सौपा गया है। तथा वार्ड क्रमांक 35 से 51 तक कार्यपालन अभियंता यू के रामटेक एवं सहायक अभियंता श्रीमती ज्योति साहू को इसका दायित्व सोपा गया है।
नीव स्तर के अधुरे निर्माणाधीन के 52 आवास के हितग्राहियो के लिए आयुक्त महोदय ने कड़े स्वर में निर्देशित किया है कि उनसे शासन द्वारा आवास निर्माण हेतु दी गई राशि की वसूली की जाए, या उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कि जाये।
छज्जा स्तर 56 के परिवारों से व्यक्तिगत मिले तथा उन्हें योजना कि समाप्ति कि जानकारी प्रदान करे ताकि वे अपने आवासो को 30 सितंबर से पूर्व पूर्ण करवाये। सुडा रायपुर से आये विशेषज्ञों के द्वारा बिंदुवार एक-एक हितग्राही पर चर्चा कर, हितग्राहि वार उनके आवासो को उसे पूर्ण करने के सुझाव दिए।
बैठक के उपरांत विशेषज्ञ (एसएलटीसी) के द्वारा वार्ड क्रमांक 01 से लेकर 10 तक के वर्षों से निर्माण कार्यों को रुके हुए आवास के निरीक्षण किया गया तथा हितग्राहियो जल्द निर्माण करने हेतु समझाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक ए.एच.पी. इस घटक के तहत शहर को सुंदर स्वच्छ बनाने हेतु स्वच्छ सुंदर वातावरण में सर्व सुविधा युक्त सुंदर बहु मंजिला आवास शासन की ओर से योजनातंर्गत निर्माण किये जाते है ए.एच.पी. के आवासों में शहर के चिन्हाकित की झुग्गी क्षेत्र के रहवासी परिवारों को व्यवस्थापन के तहत मात्र 75000 रूपये के आसान किस्तों में यह आवास आबंटित किए जाते हैं।
आवास इन जरूरतमंद गरीब परिवारों को वर्षों से जो अपने स्वयं के आवास की बाट जोह है। किराएदार के रूप में निवासरत परिवारों को निर्माण कार्य के लागत के रूप में जो राशि व्यय हुई है, मात्र लागत मुल्य पर निर्धारित राशि पर आवास आबंटित किए जाते हैं ।
निकाय क्षेत्र अंतरगत निर्माणाधीन एवं निर्माता सभी ए एच पी साइडों का दौरा किया गया तथा निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवत्ता एवं रखरखव को देखकर इसके संबंध में एस एल टी सी ने आवश्यक निर्देश दिए ताकि दिसंबर माह तक ए.एच.पी. के सभी आवासो को पुर्ण करवाया जा सके।
आज की इस बैठक में आयुक्त श्री मरकाम, योजना के नोडल अधिकारी श्री दीपक कुमार खंडे,कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू .के रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, योजना की सहायक नोडल अधिकारी सुश्री सुषमा साहू, सभी सीएलटीसी एवं समस्त वास्तुविद इंजीनियर एवं सर्वे उपस्थित थे।










































