back to top

राजनांदगॉव:कुमरदा नायब तहसीलदार प्राची लांगे का कारनामा, राजस्व प्रकरण पंजीयन के पूर्व की आवेदन किया निरस्त…

कलेक्टर से की पद हटाने की मॉग — लवकुमार रामटेके

Advertisements

राजनांदगॉव- लवकुमार रामटेके अधिवक्ता ने बंटवारा नामा का एक प्रकरण नायब तहसीलदार के समक्ष दिनांक 15/09/2025 को प्रस्तुत कराया. 

उक्त प्रकरण को विधिवत तरीके से दिनांक 19/09/2025 को पंजीबद्ध कर आगामी सुनवाई तिथि दिनांक 13/10/2025 को पक्षकारो की उपस्थिति हेतु नियत किया गया था.

आज जब पक्षकार तहसील कार्यालय कुमरदा नायब तहसीलदार से रीडर से सम्पर्क किया जो मालूम हुआ कि बंटवारा आवेदन तो निरस्त हो गया है. उक्त जानकारी जब पक्षकार ने अपने अधिवक्ता तो ऑनलाईन जॉच करने पर मालूम हुआ कि प्रकरण दिनॉक 18/09/2025 को ही निरस्त कर दिया गया है. यानेकि प्रकरण पंजीयन दिनॉक 19/09/2025 पूर्व.

श्री रामटेके ने तत्काल ही श्रीमान जिलाधीश/कलेक्टर शिकायत आवेदन देकर उक्ताशय की जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार कुमरदा को तत्काल पद से हटाने एवं अपने पक्षकार को न्याय दिलाने हेतु आवेदन दिया है, अब देखना यह है कि कलेक्टर महोदय क्या कार्यवाही करते है.

Advertisements

You cannot copy content of this page