
संस्कारधानी के मोतीपुर वार्ड स्थित महापौर निवास में आयोजित आज के जनदर्शन कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव के विशेष प्रयासों से एक दिव्यांग के दैनिक जीवन को सरल बनाने के सादाशय से ट्राईसाईकल उपलब्ध करायी गयी ।
उल्लेखनीय है कि महापौर निवास में प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार को आयोजित जनदर्शन में महापौर मधुसूदन यादव द्वारा न केवल राजनांदगॉव शहर एवं जिला, बल्बि संपूर्ण राजनांदगॉव लोकसभा क्षेत्र की जनता भी अपनी समस्या निवारण के लिये पहुॅचती हैं, जिन्हें महापौर एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव द्वारा यथासंभव सहयोग प्रदान कर समस्या निवारण हेतु यथोचित प्रयास किया जाता है। इसी तारतम्य में विगत रविवार को जनदर्शन में महापौर के पास पहुॅचे 16 वर्षीय दिव्यांग फरियादी मुकेश सोनकर आत्मज प्रमोद सोनकर निवासी वार्ड नं.11 शिवनगर, राजनांदगॉव ने महापौर को आवेदन देकर स्वयं के लिये ट्राईसाईकल उपलब्ध करवाने के लिये गुहार लगाई थी।
इस 16 वर्षीय दिव्यांग आवेदक ने महापौर को अवगत कराया था कि वह 5 सदस्यी निर्धन श्रमिक परिवार का सदस्य है, उसके मॉ-बाप मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं, और आवेदक स्वयं सेरेब्रल पालिसी डिस्आर्डर के कारण 60 प्रतिशत विकलांगता से ग्रस्त है, जिसके कारण उसे अपने आवागमन हेतु ट्राईसाईकल की सख्त आवश्यकता है।
महापौर ने आवेदक के आवेदन पर संवेदनशीलतापूर्वक संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग से सारी औपचारिकताएॅ पूर्ण करवाकर आवेदक के लिये ट्राईसाईकल उपलब्ध करायी, जिसे आज महापौर निवास में आयोजित जनदर्शन में हितग्राही मुकेश सोनकर को महपौर जी के हस्ते प्रदान किया गया ।
महापौर मधुसूदन के हाथों नई ट्राईसाईकल पाकर दिव्यांग आवेदक मुकेश सोनकर के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी । हितग्राही एवं उसके परिवार ने महापौर सहित शासन प्रशासन को तत्वरित कार्यवाही के लिये बारम्बार धन्यवाद दिया।










































