
राजनांदगांव, । चौकी मोहारा पुलिस ने ग्राम धारा में जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹27,275 नगद जुआ रकम, 5 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश, 1 बरदाना फट्टी और जुआ खेलने में प्रयुक्त 5 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम धारा सोसाइटी के पीछे तालाब के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहां पांच आरोपी जुआ खेलते मिले। सभी को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 एवं अन्य लागू प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में रामदेव वर्मा (30), निवासी सलोनी, उमेश जंघेल (33), प्रभुलाल चावड़ा (62) और लिकेश वर्मा (30), निवासी धारा तथा खेमलाल वर्मा (33), निवासी जगन्नाथपुर, चौकी मोहारा शामिल हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं डोंगरगढ़ एसडीओपी श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में चौकी मोहारा प्रभारी निरीक्षक श्री शंकर गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।










































