back to top

राजनांदगॉव : हैदराबाद में आयोजित पुलिस गेम्स के लिये छ.ग.पुलिस टीम में राजनांदगॉव के तीन चयनित…

राजनंादगॉव पुलिस के खिलाड़ी हैदराबाद में तैराकी एवं क्रासकंट्री में दिखायेंगे दम

Advertisements

महापौर मधुसूदन ने तीनों पुलिस खिलाड़ियांे का किया उत्साहवर्धन

राजनांदगॉव , 73वें अखिल भारतीय पुलिस एक्वेटिक्स एवं क्रासकंट्री क्लस्टर 2025-26 का सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद में 23 से 26 फरवरी 2026 तक आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 सदस्यी दल को पुलिस महानिरीक्षक (छ.स.बल मुख्यालय) पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर द्वारा डीजीपी के अनुमोदन उपरान्त अनुमति प्रदान की गई है। इस पुलिस खेल प्रतियोगिता में राजनांदगॉव पुलिस के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें क्रासकंट्री पुरूष वर्ग में आरक्षक क्र.740 कामता यादव, एवं तैराकी में 8वी बटालियन के आरक्षक क्र.1030 रवि सिन्हा तथा 20वीं बटालियन के आरक्षक क्र.814 शंकर सिन्हा का चयन किया गया है।

इन तीनों खिलाडियों ने प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये हैदराबाद रवाना होने से पहले राजनांदगॉव महापौर एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने उनके निज निवास पर सौजन्य भेंट कर इस विषय में अवगत किया। महापौर मधुसूदन ने राजनांदगॉव के पुलिस विभाग के इन तीनों प्रतिभाशाली खिलाड़ि़यों का उत्साहर्वधन करते हुए उनसे प्रतियोगिता एवं उनकी तैयारी के संबंध में जानकारी लेते हुए खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये शुभकामनाएॅ एवं आशीर्वाद दिया। खिलाड़ियों ने महापौर को बताया कि टीम कोच के रूप में राजनांदगॉव के छबिलाल यदु, राकेश सिन्हा, यशवंत सिन्हा ने उन्हें प्रतियोगिता के लिये विशेष रूप से प्रशिक्षित किया है, जिसका लाभ उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के रूप में प्राप्त होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page