back to top

राजनांदगांव: नगर निगम का राजस्व वसूली अभियान,आडिटोरियम के बाजू स्वावलंबन योजन की निर्मित 7 दुकाने सील…

नंदई में 8 नल कलेक्शन काटे

Advertisements

राजनांदगांव 19 फरवरी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली में कडाई बरतते हुये प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। साथ ही बकायादारों का नल विच्छेदनकर कुर्की हेतु अंतिम नोटिस जारी किया गया है। दुकाने सील करने की कडी मंे आज आडिटोरियम के बाजू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित दुकानों में 7 दुकाने सील की गयी एवं नंदई के घरो से 8 नल कलेक्शन काटा गया।


वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम माह में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के लिये महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा राजस्व विभाग की प्रतिदिन मानिटरिंग कर रहे है तथा बडे बकायादारो को अपने बकाया करो का भुगतान करने समझाईस दे रहे है। निर्देश पर राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी के नेतृत्व में निगम का अमला दुकानें सील करने एवं नल विच्छेदन की कार्यवाही कर रही है, दुकाने सील करने की कडी में आज गौरव पथ स्थित आडिटोरियम के बाजू मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत की निर्मित दुकानों के दुकानदारो द्वारा नोटिस उपरंात भी अनुबंध नही कराकर किराया जमा नही किया जा रहा था। जिसपर कार्यवाही करते हुये 7 दुकानदारो द्वारा अनुबंध एंव किराये की बकाया राशि प्रति दुकान लगभग 1 लाख 10 हजार रूपये जमा नही करने पर उक्त दुकाने सील की गयी। इसी प्रकार नंदाई के 8 करदाता जिन्होंने जलकर की राशि रूपये लगभग 1 लाख जमा नही करने पर 8 नल कनेक्शन काटा गया।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि शासन लक्ष्य के विरूद्ध सत प्रतिशत राजस्व वसूली किया जाना है, वसूली के लिये करदाताओं को करो का भुगतान करने अपील की जा रही है, बडे बकायादारों को नोटिस दिया गया है, भुगतान नही करने की स्थिति में दुकाने सील करने तथा नल विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा कुर्की की भी तैयारी की जा रही है, उन्होंने करदाताओं से कहा कि, अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार एवं निगम की कार्यवाही से बचे।

Advertisements

You cannot copy content of this page