back to top

राजनांदगॉव: 2 करोड़ 31 लाख की लागत से होगा शहर की विद्युत व्यवस्था का कायाकल्प…

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं आधुनिक किया जायेगा: महापौर

Advertisements

विद्युतीकरण व्यवस्था के लिये फंड उपलब्ध कराने पर महापौर ने सीएम, डॉ0 साहब एवं सांसद का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत शहर के विकास के लिये शासन प्रशासन द्वारा 2 करोड़ 31 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है ।

राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन ने नगर विकास हेतु राज्य शासन ने उक्त राशि प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डा0 रमन सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं विधायक राजनंादगॉव सहित राजनांदगावॅ सांसद संतोष पाण्डे को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

महापौर ने बताया कि इस योजना अंतर्गत गणेशोत्सव पर्व के पहले शहर में विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं आधुनिक किया जायेगा। इन कार्यो हेतु नगर निगम राजनांदगॉव द्वारा पूर्व में ही अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए विद्युत विभाग को गणेशोत्सव पर्व के पूर्व जनहित में इन प्रमुख कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये थे और इसके लिये विद्युत विभाग को फंड उपलब्ध कराने की मांग भी राज्य शासन से की गई थी,

जिसपर सीएम, डॉ0 साहब एवं सांसद जी के विशेष प्रयासों से शीघ्र की फंड उपलब्ध कराया गया हैं। महापौर ने विभागीय अधिकारियों के साथ आज नगर के मुख्य मार्गो का निरीक्षण किया और कामठी लाईन, सदर बाजार, भारत माता चौक, आजाद चौक, आदि मार्गो पर विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये।

नगर भ्रमण के दौरान महापौर के साथ निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र (पारस) वर्मा, पार्षदगण मनोहर यादव एवं संतोष साहू, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी डी.ई. गुरूदयाल सिंह फ्लोरा, ए.ई. रोहित मंडावी उपस्थित रहे।

पूर्व संासद मधु ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत मुख्य रूप से मुख्य मार्गो पर लटकते अव्यवस्थित तारों, खुले एवं कम ऊॅचाई के विद्युत तारों के जमघट को व्यवस्थित किया जायेगा एंव एक लाईन में कनेक्ट किया जायेगा।

आगामी गणेशोत्सव एवं झॉकियों के विसर्जन के दृष्टिगत शहर के बाजार चौक चौराहों एवं प्रमुख मार्गो पर विद्युत व्यवस्था सु़दृढ़ीकरण हेतु विशेष प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।

कार्ययोजना के तहत नगर में लगभग 50 नए विद्युत पोल लगाया जाना प्रस्तावित है, आवश्यकता वाले स्थानों पर नये ट्रान्सफार्मर स्थापित करना, विद्युत तारों की क्षमता वृद्धि करना, विद्युत नेटवर्क को मजबूत करना, विद्युत भार के अनुरूप आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करना, झूलते तारों को चिन्हांकित करके व्यवस्थित एवं एक साथ कनेक्ट करने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

बिजली विभाग के मैदानी अमले द्वारा चरणबद्ध तरीके से क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। महापौर ने दावा किया है कि विद्युत विभाग का यह अभियान शहर के नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page