
राजनादगांव। शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव की प्राचार्य महोदया डॉ. सुचित्रा गुप्ता मैम तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई 01 एवं 02 के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि सर एवं प्रो. करुणा रावटे मैम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा दिग्विजय कॉलेज के न्यू हाल (बख्शी सभागार) में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत (उठे समाज के लिए उठे उठे) तथा छत्तीसगढ़ के राज्य गीत (अरपा पैरी के धार) से प्रारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में अलग अलग विषयों पर प्रतियोगिताएं भी रखी गई जिसमें भाषण, चित्रकला तथा निबंध आदि शामिल थे।
इसके तत्पश्चात इन गतिविधियों के बीच अतिथियों का आगमन हुआ, जिन्होंने अपने उद्बोधन में सभी स्वयंसेवियों को अनुग्रहित करते हुए कहा कि आज के समसामयिक परिस्थितियों में युवाओं में बढ़ती जागरूकता और उसका किसी भी देश के लिए एक कीमती रत्न के समान चमकता हुआ प्रतीत होता है।
तथा युवा के सामने आने वाली समस्याओं और उनकी विभिन्न परिस्थितियों में परिवर्तनात्मक दिशाओं और लक्ष्यों पर चर्चा किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियां रहे स्वयं दिग्विजय कॉलेज की प्राचार्य महोदया डॉ. सुचित्रा गुप्ता मैम, रजिस्ट्रार दीपक परगनिया सर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाई के कार्यक्रम अधिकारी।
तथा
इन सभी गतिविधियों में हमारे वरिष्ठ स्वयंसेवक दीपक कोसमा सर, मनीष टांडेकर सर,कोमल सर, तथा वरिष्ठ स्वयंसेविका टिकेश्वरी देवांगन मैम, छाया साहू मैम, तथा अन्य यूनिट leader सीनियर सहित कुल 100 स्वयंसेवियों ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति देकर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।










































