back to top

रायपुर : अगले दो दिनों तक प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने इसे लेकर किया अलर्ट जारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। हवा की दिशा बदलने से फिर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं आने वाले दो दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि प्रदेश में शुक्रवार से ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर दिशा से आ रही हवाओं के कारण 3 से 5 डिग्री तक तापमान गिरावट होने की संभावना। वहीं दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। अंबिकापुर में कहीं—कहीं बारिश और ओलावृष्टि हई है। जिसके चलते आज तापमान में गिरावट हुई है। वहीं आज सरगुज़ा संभाग में पारा 3 से 4 डिग्री तक नीचे लुढ़का गया। जिसके बाद अब यहां फिर से शीत लहर के हालात बन गए हैं।

मध्यप्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां भी मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। इंदौर शहर में फिर ​से ठंड बढ़ गई है। दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री पहुंचा गया है। आने वाले दो-तीन दिन तक ठंड का असर रहेगा।

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश के बाद कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग की माने तो ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना,सीधी, छतरपुर में कोहरा छाया रहेगा। इंदौर, उज्जैन, धार, शाजापुर में कोल्ड डे रह सकता है। धार, सागर में शीतलहर चलने की भी संभावना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page