back to top

रायपुर : अवैध रूप से भण्डारित सागौन चिरान जब्त….

रायपुर, 15 जून 2021वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वनों की सुरक्षा तथा वृक्षों की अवैध कटाई एवं परिवहन पर नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा सतत् अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में वनमंडल महासमुंद अंतर्गत बसना एवं सरायपाली के वन विभाग की टीम ने सर्च वारंट के आधार पर ग्राम बेलडीहपठार निवासी कन्हैयालाल वल्द रामलाल खुंटे के घर पर दबिश देकर जांच पड़ताल की।

Advertisements

टीम ने जांच के दौरान वहां अवैध रूप से भण्डारित 42 नग सागौन चिरान जब्त किया। जब्त सागौन 0.359 घनमीटर है जिसकी कुल कीमत लगभग 55 हजार रूपए अनुमानित है। इस मामले में वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। तलाशी की कार्रवाई वन मंडलाधिकारी सामान्य वन मंडल महासमुंद पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर उपवन मंडलाधिकारी सरायपाली ए.के. विन्ध्यराज वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा बसना और सरायपाली के वन स्टॉफ टीम गठित कर की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page