back to top

रायपुर : इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा 18 जुलाई को होगी…

रायपुर 09 जुलाई/संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा 18 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जायेगी। इसके लिए रायपुर शहर में 10 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है।

Advertisements


प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के सफल संचालन व्यवस्था हेतु कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-6 में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंम्बर 0771-2413233 है।

Advertisements

You cannot copy content of this page