back to top

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया आज आरंग विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में करेंगे विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण….

रायपुर, 10 जुलाई 2021/ नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री और आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ शिवकुमार डहरिया 11 जुलाई को आरंग विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
मंत्री डॉ डहरिया प्रातः 11 बजे अपने निवास रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम रानीसागर पहुँचेंगे। यहाँ 12 से 12.30 बजे तक नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisements

वे दोपहर 12.45बजे से 1.30 बजे तक ग्राम समोदा, 1.45 बजे से 2.15 बजे तक ग्राम सकरी,दोपहर 2.30बजे से 3 बजे तक ग्राम अमसेना में, अपराह्न 3.20 बजे से शाम 4 बजे तक ग्राम घोरभट्टी में, शाम 4.10 से 5 बजे तक ग्राम भैंसा में और शाम 5.05 बजे से 5.45 बजे तक ग्राम खोरसी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री डॉ डहरिया शाम 5.45 बजे ग्राम खोरसी से अपने निवास रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page