back to top

रायपुर : एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाएगी…

रायपुर 30 मार्च 2021- भारत शासन के निर्देशानुसार एक अप्रैल से राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन  लगाया जाना है। इसके लिए अब डाक्टर के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नही होगी। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो केा पहले की तरह वैक्सीन लगती रहेगी।

Advertisements

        स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देष जारी किए गए हैं कि सभी जिलों में 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने की व्यापक योजना बनाई जाए। भारत सरकार के अनुमान से  45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति कुल जनसंख्या का 20 प्रतिशत होंगे।  इस मान से राज्य में  58 लाख  66 हजार से अधिक व्यक्ति इस समूह में आते हैं और इनका टीकाकरण किया जाना है।

   स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 1 जनवरी 20 22 को जो 45 वर्ष के हो जाएंगे या इससे अधिक उम्र के सभी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं। वैक्सीन के विपरीत प्रभाव नगण्य हैं और इससे संक्रमण से सुरक्षा मिलेगी। लेकिन वैैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करना आवश्यक है।

Advertisements

You cannot copy content of this page