back to top

रायपुर : कोरोना टीकाकरण पर वयोवृद्ध महिला फेकनबाई ने जताया भरोसा….

रायपुर, 5 मई 2021कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 की निवासी 70 वर्षीय फेकनबाई विश्वकर्मा ने भरोसा जताया है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और कोई भी नुकसान नहीं है

Advertisements

बल्कि मुझे टीका लगने के बाद मेरे शरीर मे पहले से ज्यादा ताकत आई है। फेकनबाई ने अपने टीकाकरण के अनुभव को बताते हुए कहा कि टीका लगवाना हम सबके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं है। आप सब टीका जरूर लगवाएं और खुद तथा अपने परिवार को कोरोना होने से बचाएं। 

Advertisements

You cannot copy content of this page