back to top

दुर्ग : विद्यायक एवं महापौर ने किया पटेल चौक से शुभारंभ इंदिरा मार्केट क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव….


दुर्ग। विद्यायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र का सेनिटाइजर! कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर निगम दुर्ग द्वारा इंदिरा मार्केट क्षेत्र में सैनिटाइजर मशीन से पुराना बस स्टैंड से लेकर बाजार क्षेत्र स्टेशन रोड को सैनिटाइज किया गया।

Advertisements


राजेश शर्मा,संदीप वोरा,आयुष शर्मा,स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, कर्मशाला अधीक्षक बीरेन्द्र ठाकुर,मेनसिंग मांडवी,एवं अन्य उपस्थित थे। इस संबंध विद्यायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया शहर में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इसके अलावा प्रमुख मार्गो और गलियों में भी जाकर मशीन से क्षेत्र को सैनिटाइज किया जाएगा।

शहर की आम जनता को संक्रमण से बचाने जिला प्रशासन एव नगर पालिक निगम दुर्ग हर संभव प्रयास कर रही है।उन्होनें कहा संक्रमण से बचाव के लिए स्वयं को आगे आना होगा, इसके लिए वे सैनिटाइज का उपयोग बार-बार करें, बाहर से आने के बाद हाथ अवश्य धोएं, सोशल डिस्टेंस का पालन करे, सामाजिक दूरियाॅ बनाकर रखें, और मास्क अवश्य लगाएं,बिना बेवजह घर से बाहर न निकले।

Advertisements

You cannot copy content of this page