back to top

रायपुर : गौठानों में अब लहलहाने लगे पौष्टिकता से भरपूर नेपियर घास…

रायपुर, 26 अगस्त 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर गौठानों में किए जा रहे रोजगारमूलक कार्यों से न केवल लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, बल्कि यहां बन रहे जैविक खादों के निर्माण से हानिकारक रासायनिक खादों से छुटकारा भी मिल रहा है। गांवों में निर्मित गौठानों मेें पशुओं को रखने के साथ ही पौष्टिक चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां पर पशुओं का उचित देखभाल भी किया जाता है। 

Advertisements


बस्तर संभाग के सुकमा जिले में पशुओं को पौष्टिकता से भरपूर हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए 80 गौठानों में लगभग 241.50 एकड के क्षेत्र में चारागाह का निर्माण कर नेपियर घास लगाया गया है। यह अब लहलहाने लगा हैं। नेपियर घास तेजी से विकसित होती है और कटाई के बाद तेजी से बढ़ती है। यह घास पशुओं के लिए पौष्टिकता से भरपूर होती है। आने वाले समय में नेपियर घास एवं नेपियर गांठ विक्रय कर गौठान समितियां, स्व-सहायता समूह को आर्थिक लाभ प्राप्त होगी।


    पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक ने बताया की नेपियर घास को सालभर में 6 से 8 बार कटाई करके हरा चारा प्राप्त किया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर हाईब्रिड नेपियर घास में कूड प्रोटीन 8-10 फीसदी, क्रुड रेशा 30 फीसदी और कैल्शियम 0.5 फीसदी मौजूद होता है। इसके अलावा 16-20 फीसदी शुष्क पदार्थ के अलावा इसमें 60 फीसदी पाचन क्षमता और 3 फीसदी औक्सालेट से भरपूर होता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page