back to top

रायपुर : छत्तीसगढ़ का कलिंगा विश्वविद्यालय एनआईआरएफ की रैंकिंग में सम्मिलित होने वाला राज्य का इकलौता विश्वविद्यालय…

रायपुर| कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। सिर्फ कुछ ही वर्षों में यह छत्तीसगढ़ प्रदेश का सर्वोत्कृष्ट निजी विश्वविद्यालय तो है ही, साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति भी प्राप्त कर चुका है। एनआईआरएफ 2023 की रैंकिंग में यह छत्तीसगढ़ का एकलौता विश्वविद्यालय है, जिसे उच्च शिक्षण संस्थाओं के बीच 101-150 की सूची में स्थान मिला है।

Advertisements

उच्चशिक्षा के क्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूटशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के द्वारा दी गयी रैंकिंग का महत्वपूर्ण स्थान है, जिसके द्वारा संपूर्ण देश के उच्च शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करके उन्हें रैकिंग प्रदान की जाती है। यह रैंकिंग पूर्णतः वस्तुनिष्ठ, निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन के लिए प्रसिद्ध है जिसमें देश के सभी प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थान उत्सुकता से भाग लेते हैं।

एनआईआरएफ उच्च शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता का सभी मानकों में मूल्यांकन करके उन्हें रैकिंग प्रदान करता है। कलिंगा विश्वविद्यालय के लिए यह खुशी और गर्व का क्षण है कि उसे देश के सर्वोत्कृष्ट 150 विश्वविद्यालयों में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 की एनआईआरएफ की रैंकिंग में केवल कलिंगा विश्वविद्यालय ही 101-150 रैंकिंग में सम्मिलित हो पाया है। यह सम्मानित सूची में सम्मिलित होने वाला छत्तीसगढ़ प्रांत का यह पहला विश्वविद्यालय है

जबकि छत्तीसगढ़ के अन्य कोई भी विश्वविद्यालय देश के शीर्ष 150 विश्वविद्यालय में स्थान नहीं ले पाए। विश्वविद्यालयों में उपलब्ध शिक्षण संसाधन, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शोध, शिक्षक- छात्र अनुपात आदि विभिन्न मानकों के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है।

कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों के टीमवर्क को बधाई दी देते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हम सभी को कोरोना की वजह से विपरीत परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है उसके बावजूद भी विश्वविद्यालय परिवार की निष्ठा, कार्यकुशलता और अथक श्रम के परिणामस्वरूप हम सभी ने लगातार बेहतर करने की कोशिश की है ओर यह सफलता अर्जित करी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page