back to top

रायपुर : जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है खाद व बीज…

किसानों को 28 हजार 260 मेट्रिक टन से अधिक खाद का किया गया वितरण

किसान पंकज कुमार ने कहा समय पर खाद बीज मिलने खेती कार्य में हो रही सुविधा

रायपुर, 04 जुलाई 2025 जिले में लगातार हो रही बारिश के साथ ही किसानों के खरीफ फसलों की बुआई का कार्य जोरों पर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा किसानों की मांग के अनुसार सहकारी समितियों में खाद व बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सेवा सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया, पोटाश और गुणवत्तापूर्ण बीजों का भंडारण एवं वितरण का कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है। जिले के किसानों द्वारा अब तक 23015.80 क्विंटल बीज तथा 28260 मेट्रिक टन उर्वरक का उठाव कर लिया गया है। सहकारी समितियों में यूरिया, डी.ए.पी, पोटाश, एन.पी.के. सिंगल सुपर फास्फेट, नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी. आदि का भण्डारण निरंतर किया जा रहा है तथा किसानों की मंाग के अनुरूप सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से वितरण किया जा रहा है।  

    जिलेे के सेवा सहकारी समिति सांकरा ज. के किसान श्री पंकज कुमार देशमुख ने बताया कि उन्हें समिति से पर्याप्त मात्रा में बीज व खाद प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि सेवा सहकारी समिति सांकरा ज. से उन्होंने अपनी फसल के लिए 09 बोरी डीएपी और 09 बोरी युरिया लिया है। पंकज कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज मिलने से वह अब अपने खेती के कार्य को बेहतर तरीके से कर सकेगा।

उसने कहा कि समय पर संसाधन उपलब्ध होने से फसल उत्पादन में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। किसान श्री पंकज देशमुख ने शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितैषी योजनाओं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषक उन्नति योजना, 21 क्विंटल धान की खरीदी से हम किसानों के जीवन में काफी बदलाव आया है, जिससे किसान काफी सशक्त हुए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page