back to top

रायपुर नाका रामदरबार चौक पर ट्रैफिक सिग्नल क्षतिग्रस्त, ट्रक की टक्कर से टूटा सिग्नल…

राजनांदगांव। शहर से लगभग 2 किलोमीटर दूर रायपुर नाका स्थित रामदरबार चौक के नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक ट्रक की टक्कर से ट्रैफिक सिग्नल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

Advertisements

जानकारी के अनुसार नागपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक रामदरबार चौक पर लगे ट्रैफिक सिग्नल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिग्नल पोल और उससे जुड़े उपकरण क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ट्रैफिक सिग्नल के क्षतिग्रस्त होने से चौक पर यातायात संचालन में दिक्कतें आ सकती हैं। संबंधित विभाग को सिग्नल की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना के लिए सूचना दे दी गई है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और चौक पर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page