back to top

सूरजपुर: महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति फरार, पुलिस कर रही तलाश…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पति ने पत्नी के हाथ-पैरों को रस्सी से बांधा। इसके बाद महिला के कपड़े फाड़ दिए, जूते से मास, बाल खींचकर कई थप्पड़ जड़े।

Advertisements

पति यही नहीं रुका, कैंची से पत्नी के बाल काटे, फिर उसका सिर मुंडवा दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी। वहीं पिता के कहने पर बच्चों ने भी अपनी मां को कई थप्पड़ मारे।

जब इससे भी मन नहीं भरा तो पति ने बच्चे से पत्नी को पेशाब पिलवाई। फिर अपना पेशाब भी पिलाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो में पति कहता है कि बच्चों को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही थी। जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई थी।

बता दें कि दोनों की 2006 में लव मैरिज हुई थी। लेकिन कुछ समय पहले महिला पति से अलग पंडोपारा में रह रही थी। यह मामला पटना थाना क्षेत्र के पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का है।

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। सूरजपुर जिले के रूनियाडीह के रहने वाले जितेंद्र घसिया ने करीब 15 साल पहले सूरजपुर के करंजी क्षेत्र की पीड़िता तारा से लव मैरिज की थी। उस समय तारा की उम्र करीब 17 साल थी।

शादी के बाद दोनों के 4 बच्चे हुए, लेकिन पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और तारा पति से अलग होकर पंडोपारा में रह रही थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page