back to top

रायपुर : पर्यटन मंत्री साहू 18 मार्च को चंदखुरी में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करेंगे…

रायपुर : गृह एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू 18 मार्च गुरुवार को सवेरे 10.30 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान करेंगे और 11 बजे राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisements

वे 1.10 बजे कौशल्या माता मंदिर परिसर चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मंत्री श्री साहू 1.30 बजे चंदखुरी से प्रस्थान कर मंत्रालय जाएंगे। वे 3.30 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 4 बजे चम्पारण जाएंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौटेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page