back to top

रायपुर : बाइक का हैंडल टकराने पर हुई मारपीट…

रायपुर। टिकरापारा थाने में एक युवक ने दो लड़कों के खिलाफ बाइक से टकराने के विवाद में मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट की घटना में एक युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक अर्चित अग्रवाल ने शुभम साहू तथा एक अन्य के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की है।

अर्चित ने पुलिस को बताया कि वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक से घूमने के लिए गया था। लालपुर ओवरब्रिज के पास एक लड़का लड़खड़ा कर चल रहा था, जिससे उसकी बाइक का हैंडल टकरा गया। इससे नाराज होकर उस लड़के ने तथा शुभम ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट की घटना में अर्चित के दोस्त विशाल गोयल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page