back to top

रायपुर : बालक छात्रावास में कमरा बंद करके किशोरी के साथ मारपीट, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किया बवाल…

रायपुर – सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का बंद कमरे में लड़की के साथ मारपीट करते नजर आ रहा है।

Advertisements

दरअसल यह वीडियो कहीं और की नहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर के बॉयज हॉस्टल का है जहां एक प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में पढ़ने वाला नाबालिक लड़का किशोरी से मारपीट कर रहा है।

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दरअसल, लड़के ने लड़की का रिजल्ट रखा था।​ जिसको लेने के लिए किशोरी ने लड़के के हॉस्टल गई थी। जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान लड़की कहा कि मेरी जिंदगी का सवाल है मेरा रिजल्ट दे दो। इतना सुनते ही नाबालिग लड़के ने लड़की के पेट में लात मार दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी बवाल मच गया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने इस घटना के वीडियो को अपने ​​सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल कर सरकार पर हमला बोल दिया हैं।

उन्होंने ने ट्वीट में लिखा है कि भूपेश बघेल युवाओं के सामने आप बड़ी-बड़ी डींगे हांक रहे हैं। छग की बेटियों का छात्रावास में शारीरिक शोषण हो रहा है और कभी उनको हिंसा झेलनी पड़ रही है। लेकिन सरकार अब सब देख कर भी मौन है।

बता दें​ कि मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है। वीडियो करीब 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। नाबालिग लड़का आवापल्ली के एक आदिवासी प्री मैट्रिक छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता है। वहीं उसी इलाके की एक नाबालिग लड़की से वह पिछले कई महीनों से संपर्क में था।

दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। बताया जा रहा है कि, दोनों एक दूसरे से से मिलते-जुलते भी थे। फिर किसी वजह से लड़के ने लड़की के स्कूल के सारे रिजल्ट रख लिए थे। जिसे वह लौटा नहीं रहा था। नाबालिग किशोरी ने कई बार देने को कहा लेकिन यह टाल मटोल करता रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page