back to top

VISION TIMES : सौतेला बेटा ही बना जान का दुश्मन, मां और भाई को दी दर्दनाक मौत…

रायपुर। राजधानी रायपुर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना अंतर्गत सरोरा इलाके में सौतेले बोटे ने सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisements

यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि सौतेले बेटे राजकुमार साहू ने तलवार से सौतेली मां और सौतेले भाई की हत्या कर दी। इधर बहन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, इस दोहरे हत्‍याकांड की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page