back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री की घोषणाएं…

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खैरी में आम जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग पर अनेक घोषणाएं की। उन्होंने जुनापारा में सहकारी बैंक की शाखा खोलने, क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने ट्रांसफार्मर लगवाने, खैरी गांव में गलियों के कांक्रीटीकरण, ग्राम पंचायत खैरी में मिनी स्टेडियम के निर्माण, शासकीय प्राथमिक शाला खैरी में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, खैरी तालाब के सौंदर्यीकरण,

कन्या हाई स्कूल मोछ का हायर सेकेन्डरी स्कूल में उन्नयन, ग्राम चितावर के प्राथमिक शाला का मिडिल स्कूल में उन्नयन, ग्राम सागर के सागर मईया तालाब के सौंदर्यीकरण, ग्राम जरोंधा में प्राथमिक शाला के लिए एवं ग्राम खपरी में पंचायत के लिये भवन का निर्माण, गिरधोना में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिये भवन निर्माण, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सकरी के स्वामी आत्मानंद स्कूल में उन्नयन की घोषणा की।

Advertisements

You cannot copy content of this page