back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं…

रायपुर, 27 मार्च 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रार्थना की है कि माता कर्मा सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने  संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

Advertisements

शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है, धार्मिक आयोजन भी होते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page