back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन के साथ ली सेल्फी…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हर तरफ उत्साह का माहौल

Advertisements

रायपुर, 28 अक्टूबर 2021राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हर तरफ उत्साह का माहौल बना हुआ है। आज शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के साथ सेल्फ जोन में पहुंचकर सेल्फी लिया। समारोह स्थल पर आदिवासी संस्कृतियों तथा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश की झलकियों को समेटे आकर्षक सेल्फी जोन भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page