back to top

राजनांदगांव : दिनदहाड़े सूने मकान में नगदी एवं गहनों की चोरी…

राजनांदगांव डोंगरगांव नगर के वार्ड नंबर 7 में बीते 26 अक्टूबर को एक सुने घर में नगदी सहित गहनो की चोरी हो गई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष निर्मलकर किशोर निर्मलकर वार्ड के रत्नेश जैन के घर किराए में रहता है । वह मंगलवार को अपने नानी के स्वर्गवास होने पर परिवार सहित ग्राम मुसरा गया था शाम को वापस आने पर देखा कि आंगन का दरवाजा बंद था तथा उस पर ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर घर के मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है और अंदर अलमारी का सामान बिखरा हुआ है

तथा अलमारी में रखा 10 हजार और सोने चांदी के जेवर गायब है।
चोरी के संबंध में आसपास पता करने पर सबने अनभिज्ञ जताई जिसके बाद प्रार्थी ने चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई है पुलिस ने इस मामले में भांदवि की धारा 380 ,454 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page