back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजनांदगांव के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर 21 अगस्त 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिला से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधि मंडल ने जिले के विकास एवं नव घोषित जिले मोहला-मानपुर-चौकी से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, इसलिए नए जिले मोहला-मानपुर-चौकी का गठन किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में नगर पंचायत छुरिया की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती प्रभा रमेश साहू सहित श्री किशन वैष्णव, श्री उत्तम, श्री चुम्मन साहू, श्रीमती दशमत उत्तम जंघेल, श्री रमेश साहू, श्री मनोज सिन्हा एवं श्री मनेाज वर्मा मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page