back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : तेलघानी बोर्ड, राजिम माता शोध संस्थान गठन सहित समाजहित में लिए निर्णयों के लिए जताया आभार…

रायपुर, 11 जून 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने तेलघानी बोर्ड के गठन, राजिम माता शोध संस्थान हेतु जमीन आवंटन की घोषणा एवं रायपुर संभाग के प्रत्येक जिले में सामाजिक भवन निर्माण हेतु राशि आवंटन जैसे कल्याणकारी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Advertisements


     हिरवानी ने कहा कि तेलघानी बोर्ड का गठन पूरे देश में उठाया गया एक अनूठा कदम है जिससे समाज के लोगों को परम्परागत व्यवसाय से जोड़ कर आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर किया जा सकेगा। राजिम माता शोध संस्थान द्वारा समाज की सांस्कृतिक पहचान को सहेजा जा सकेगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को साहू समाज द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।


        मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों के विकास हेतु कटिबद्ध है। कोरोना संकटकाल में सभी समाजिक संगठनों का जो सहयोग शासन-प्रशासन को मिला वह काफी सराहनीय है। इस अवसर पर सर्वश्री संदीप साहू, रमेश साहू, हनुमन्त साहू, भुनेश्वर साहू, दयाराम साहू, देवनाथ साहू, लक्ष्मी साहू तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page