back to top

रायपुर : ​​​​​​​मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के छात्रों को यूक्रेन से वापस लाने केंद्रीय विदेश मंत्री से की बात…

रायपुर, 26 फरवरी 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होने के पहले मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान बताया कि यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों को वापस लाने के लिए कल उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री से बात की थी। केंद्रीय विदेश मंत्री ने बताया कि छात्रों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से निकाल कर हवाई मार्ग से वापस लाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बच्चे भी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबकी चिंता है कि बच्चों की जल्द से जल्द वापसी हो।

Advertisements

You cannot copy content of this page