रायपुर 15 अगस्त 2021/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय में रायपुर संभाग के कमिश्नर श्री ए के टोप्पो ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसके पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती सरिता तिवारी सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Advertisements

Advertisements











































