back to top

रायपुर : संस्कृत भाषा सम्मान पुरस्कार हेतु आवेदन 20 सितंबर तक…

रायपुर, 10 सितम्बर 2024/राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य में संस्कृत भाषा के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को सम्मानित करने हेतु राजेश्री वैष्णव दास महंत जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया है।

इस पुरस्कार के अंतर्गत किसी एक संस्था या व्यक्ति को दो लाख रुपए एवं प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था अपना आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर बंद लिफाफे में अथवा डाक द्वारा 20 सितंबर 2024 के शाम 4 बजे तक कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, ब्लॉक-3 द्वितीय तल इंद्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर (छत्तीसगढ़) में प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्धारित समयावधि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक संबंधी विलंब के लिए यह कार्यालय उत्तरदायी नहीं होगा। पुरस्कार से संबंधित नियम की प्रति कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय नवा रायपुर अटल नगर से निःशुल्क कार्यालयीन अवधि में प्राप्त की जा सकती है अथवा विभाग के वेबसाईट से डाउनलोड की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page