back to top

रायपुर : ​​​​​​​सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मिले डीजीपी से….

रायपुर 01 जून 2021अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों ने आज पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी से मुलाकात की। अवस्थी ने उनके सुदीर्घ जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त अधिकारियों में राजीव शर्मा अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक एसआईबी पुलिस मुख्यालय रायपुर, बलवीर सिंह रावत उप पुलिस अधीक्षक एसआईबी पुलिस मुख्यालय रायपुर, आर.एन. यादव नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, अजीत यादव पुलिस उप अधीक्षक पुलिस महानिदेशक कार्यालय दुर्ग, शौकत अली पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय दुर्ग, सत्येन्द्र पाण्डेय पुलिस उप अधीक्षक यातायात बिलासपुर और यू.बी.एस. चौहान एआईजी शामिल थे ।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page