back to top

वर्मी कम्पोस्ट उठाव के लिए 21 एवं 22 जून को गौठानों में चलाया जाएगा अभियान…

राजनांदगांव 19 जून 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को वर्मी कम्पोस्ट शत प्रतिशत उपलब्ध कराने के लिए गौठानों में 21 एवं 22 जून को अभियान आयोजित किया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने बताया कि जिले के सभी गौठानों में 21 एवं 22 जून को गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध रहेगा। किसानों को गौठान में ही ऑनलाईन पर्ची जारी कर वर्मी कम्पोस्ट का उठाव किया जाएगा। वर्मी कम्पोस्ट विक्रय के लिए 21 एवं 22 को अभियान चलाकर किसानों को वर्मी कम्पोस्ट की ऑनलाईन पर्ची जारी किया जाएगा। गौठान में संपर्क कर वर्मी कम्पोस्ट के शत प्रतिशत स्टाक का उठाव करने के लिए समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है। जिन किसानों को पूर्व में पर्ची जारी की गई है लेकिन खाद का उठाव किसानों द्वारा नहीं किया गया हैं ऐसे किसानों से संपर्क कर खाद उठाव कराने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page