back to top

साइकिलिस्ट और पर्वतारोही समीरा खान से आईजी अजय यादव, भा.पु.से. ने की आत्मीय भेंट…

खैरागढ़, 11 सितम्बर 2026। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव, भा.पु.से. ने अपने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के प्रवास के दौरान साइकिलिस्ट सुश्री समीरा खान से भेंट कर उनसे संवाद किया।

Advertisements

मुलाकात के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने समीरा खान की साइकिल यात्रा, उनके अनुभवों तथा यात्रा के उद्देश्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस, साहस, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के उनके प्रयास की सराहना की।

आईजी श्री अजय यादव ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास युवाओं, विशेषकर बालिकाओं एवं महिलाओं को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ता से आगे बढ़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने समीरा खान का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी आगामी यात्रा एवं भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page