
तुलसीपुर,सिविल लाईन, लालबाग क्षेत्र में आज शाम नही होगी पानी सप्लाई

राजनांदगांव 11 सितम्बर। नगर निगम द्वारा बारिश में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने सभी पानी टंकियो कि सफाई कराया जाना है। इसी कडी में न्यू सिविल लाईन टंकी (क्षमता 15.00 लाख लीटर) की कल सफाई की जानी है, जिसके कारण न्यू सिविल लाईन टंकी (क्षमता 15.00 लाख लीटर) स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से कल दिनांक 12 सितम्बर 2026 दिन शनिवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 13 सितम्बर रविवार की सुबह से सप्लाई यथावत रहेगी।
पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि नागरिको को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हर 6 माह में टंकियो की सफाई कराई जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में बारिश में शुद्ध पानी देने महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर शहर के सभी पानी टंकियो की सफाई कराना शुरू किया जा रहा है। इसी कडी में कल दिनांक 12 सितम्बर शनिवार को न्यू सिविल लाईन टंकी की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे शनिवार शाम के समय की सप्लाई बाधित होगी। पूर्व में उक्त टंकी की सफाई 16 जनवरी 2026 को की गयी थी, अब पुनः आज सफाई कराई जा रही हैै।
आयुक्त ने बताया कि न्यू सिविल टंकी (क्षमता 15.00 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र तुलसीपुर, बख्तावर चाल, तुलसीपुर साधुचाल, तुलसीपुर शेरे पंजाब गली, तुलसीपुर लेबर कालोनी, पुराना पुलिस लाईन लालबाग, सिविल लाईन एवं मीलचाल में कल 12 सितम्बर शनिवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 13 सितम्बर रविवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।











































