back to top

सीएम भूपेश बघेल ने किया बड़ा ऐलान इंदिरा गांधी के नाम से होगा कांकेर मेडिकल कॉलेज…

कांकेर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। ऐसे में प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इस बीच आज कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के कांकेर दौरे पर है।

Advertisements

कांकेर में आयोजित नगरीय निकाय व पंचायती राज महासम्मेलन में प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम भूपेश बघेल भी साथ मौजूद थे। इस दौरान मंच से सीएम ने संबोधन के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की। इस दौरान सीएम ने घोषणा की, कि कांकेर मेडिकल कॉलेज इंदिरा गांधी के नाम से होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page