back to top

सुकमा : कोरोना पॉजिटिव चार युवक घर से फरार…

सुकमा – कोविड की जांच के बाद फरार चार युवकों के खिलाफ सुकमा जिला प्रशासन ने एफआईआर दर्ज किया है। मामला सुकमा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बुडदी के काकी आमा ग्राम का है जहां कोविड पॉजिटिव पाए गए चार युवक फरार हो गए हैं।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ककड़ीआमा के ग्रामीण मुचाकी मुग़ को कोविड के लक्षण के संदेह पर एंटीजन किट से कोरोना जांच किया गया, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए।

उनके संपर्क में आए लोगों का तत्काल कोरोना जांच किया गया जिसमें तीन अन्य व्यक्ति हिरमा मुचाकी, भीमा मूचाकी तथा माड़वी दोक्का पॉजिटिव पाए गए। चारों व्यक्तियों को जिला अस्पताल सुकमा लाया जाना था, एंबुलेंस पहुंचने तक उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने हेतु निर्देशित किया गया था।

प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करते फरार हुए हो गए। वे घर से सुकमा तहसीलदार प्यारेलाल नाग ने बताया की मुचाकी मुड़ा, हिरमा मुचाकी, भीमा मूचाकी तथा माड़वी दोक्का के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने के परिणामस्वरूप भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और चारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।

Advertisements

You cannot copy content of this page