back to top

सुसाइड नोट लिखकर नदी में कूदकर युवक ने दी जान…

दुर्ग -शिवनाथ नदी में कूदकर युवक ने जान दे दी। सुसाइड नोट में हल्दीराम और एसएस फूड के मालिक पर गंभीर आरोप लगाया है। एसडीआरएफ की टीम ने मृत युवक को नदी से बाहर निकाला।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार एस.डी.आर.एफ दुर्ग को 21 अक्टूबर को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र ग्राम पीपरछेड़ी शिवनाथ नदी ब्रिज के ऊपर से एक व्यक्ति की कूदने की सूचना मिली। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर डीप डाइविंग अनुभवी जवान धनीराम यादव, इंद्रपाल यादव, चंद्रप्रताप जँघेल, दिलीप कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया गया।

रविराज रंधावा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि आज मैं हल्दीराम के साहब और एसएस फूडj प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के कारण ये काम करने जा रहा हूं, क्योंकि दोनों ने मेरा हिसाब नहीं बनाया। मेरा आप सबसे अनुरोध है कि मेरा पुराना पूरा हिसाब बनाया जाए और पैसा मेरे परिवार को दिया जाए। मेरे परिवार को कोई परेशान ना करे। जो भी पैसा है वो मेरे परिवार के अकाउंट में दिया जाए। उसने यह भी लिखा है कि सुमित, सचिन और जेएसएम सर को इसकी जानकारी थी।

मृतक की पहचान रविराज रंधावा पिता के एस रंधावा (48) निवासी दीपक नगर दुर्ग के रूप में की गई । एस.डी.आर.एफ की टीम में जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम प्रभारी, धनीराम यादव, इंद्रपाल यादव, चंद्रप्रताप जंघेल, दिलीप, हबीब खान आदि शामिल थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page