सोशल मीडिया पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का कथित पत्र वायरल, आधिकारिक पुष्टि नहीं, पत्र में परीक्षा प्रणाली और छात्र मुद्दों का हवाला, सरकार या शिक्षा मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं…

विजन टाइम्स न्यूज डेस्क। सोशल मीडिया पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम से एक कथित इस्तीफा पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। पत्र में दावा किया गया है कि उन्होंने परीक्षा प्रणाली में कथित विफलताओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

वायरल पत्र में 21 जुलाई 2026 की तारीख अंकित है और इसे प्रधानमंत्री के नाम संबोधित बताया गया है। इसमें पेपर लीक, छात्रों की चिंताओं तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही जैसे विषयों का उल्लेख किया गया है।

हालांकि, इस पत्र की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), शिक्षा मंत्रालय या केंद्रीय शिक्षा मंत्री की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है।

ऐसे में वायरल हो रहे इस दस्तावेज़ को सत्यापित किए बिना सही मानना उचित नहीं होगा। आधिकारिक पुष्टि होने तक इसे केवल सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित वायरल पत्र के रूप में ही देखा जाना चाहिए।