राजनांदगांव: साफ सफाई का हाल जानने आयुक्त सुबह पहुचे इंदिरा नगर…

लगातार बारिश से जिला चिकित्सालय के पास की अवरूद्ध नाला की जे.सी.बी. से एवं परिसर के चारो ओर के नाली की स्वच्छता कमाण्डो गैंग से कराई सफाई

राजनांदगांव 22 जुलाई। बारिश में साफ सफाई का हाल जानने आयुक्त श्री जी.आर मरकाम आज सुबह इंदिरा नगर का आकस्मिक निरीक्षण कर बस्ती के सम्पूर्ण क्षेत्र की अच्छे तरीके सफाई करने के निर्देश दिए। वही उन्होने जिला चिकित्सालय के पास का अवरूद्ध नाला जेसीबी से सफाई कराई तथा अस्पताल परिसर के चारो ओर के नाली की स्वच्छता कमाण्डो गैंग से सम्पूर्ण सफाई कराए। साथ ही उन्होंने पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम का निरीक्षण कर मरम्मत के शेष कार्य जल्द पूर्ण करने कहा।


दो-तीन दिन से लगतार बारिश के कारण निचली बस्तियो मे पानी भरान को ध्यान में रखकर आयुक्त श्री मरकाम ने आज सुबह निगम के तकनीकि एवं स्वास्थ्य अमला के साथ इंदिरा नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इंदिरा नगर बस्ती में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पानी भरान क्षेत्र से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था हो, गड्ढे में भरे पानी कच्ची नाली खोदकर निकासी करावे। जिला चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण कर चिकित्सालय के सामने का नाला झिल्ली पन्नी कचरे से अवरूद्ध होने पर समक्ष में जेसीबी से सफाई कराई तथा अस्पताल परिसर के चारो ओर की नाली को स्वच्छता कमाण्डो गैंग से सफाई करा कचरा निकलवाए।


आयुक्त ने हास्पिटल परिसर के सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर संचालक को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने, पानी, बिजली व अन्य आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने जाने वाले मरीज के परिजनो को किसी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए, शौचालय संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्था नियमित रूप से दुरूस्त रखा जाए।


इसी परिप्रेक्ष्य में आयुक्त श्री मरकाम ने पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम का निरीक्षण कर चल रहे मरम्मत कार्य के शेष कार्य जल्द पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि परिसर की नियमित साफ सफाई की जाये तथा कटिली झाडिया काटी जाए। आडिटोरियम मे विभिन्न कार्यक्रम आयोेजित किये जाते है, शासकीय कार्यक्रम में व्ही.आई.पी. लोगो का आगमन भी होता है, जिसे ध्यान में रखकर सभी आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त रखा जाए। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद श्री सतीश साहू, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहे।