
छत्तीसगढ हाॅकी की 18वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न।
राजनांदगांव। न्यायधानी बिलासपुर में आज छत्तीसगढ हाॅकी की 18वीं वार्षिक आमसभा छत्तीसगढ हाॅकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के स्वागत भाषण के साथ महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ हॉकी के वार्षिक आमसभा की कार्यवाही को प्रारम्भ करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
बिलासपुर के बल्ले बल्ले बैंक्वेट हॉल में आज दोपहर में आयोजित कि गई छत्तीसगढ हाॅकी की 18वीं वार्षिक आमसभा में हाॅकी के उत्थान एवं विकास के साथ ही खिलाडियांे की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया बैठक में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष अंसारी ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हाकी इंडिया के निर्देशानुसार भारत सरकार के राजपत्र के राष्ट्रीय खेल सरकारी अधिनियम 2025,राष्ट्रीय खेल निकाय नियम 2025,दिनांक 31.12.2025 की अधिसूचना, जिसमें राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों को अधिसूचित कर निर्देशों का पालन करने प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से किया गया है। फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि विगत वर्ष छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन व खेल विभाग खिलाड़ियों की सुविधाओं के विस्तार हेतु अत्याधिक महत्व दें रहे है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व खेलमंत्री श्री अरुण साव जी खेल गतिविधियों में स्वयं रूची ले रहे है और हम सबका यही प्रयास रहेगा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को हमेशा सम्मान मिले। फिरोज अंसारी ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि हॉकी को बढ़ाने के लिए हम सभी को एकजूट होकर कार्य करना है,
इस हेतु सभी जिला हॉकी संघ ग्रासरूट लेवल पर हॉकी पर कार्य करे। इन्होने बताया कि अगर सभी जिला हॉकी अपने दस्तावेज सही तरीके से तैयार करती है जिसमें फर्म सोसायटी से रजिस्ट्रेशन, पेन कार्ड,और जिला हॉकी संघ का बैंक खाता पूर्ण होना शामिल है। रजिस्ट्रेशन के नियम का पालन करने पर हॉकी इंडिया द्वारा सभी जिला इकाइयों को अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी। इसी के साथ जिले के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
छत्तीसगढ हाॅकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने वर्ष 2025-26 के बजट के अनुपादन के साथ हि इस कार्यकाल में हाॅकी छत्तीसगढ के द्वारा हाॅकी के विकास के लिए किए गये कार्यो का विस्तार पूर्वक जानकारी एवं आगामी वर्ष सबजूनियर, जूनियर व सिनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई, इसके पश्चात् अगामी कार्यकाल के लिए सभी हाॅकी जिला ईकाईयों के साथ ही हाॅकी से जुडें लोगो व पदाधिकारियों से सहायोग की अपेक्षा करते हुए हाॅकी के विकास की बात कही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियां की जानकारी दी गई। उपस्थितजन व हाॅकी छत्तीसगढ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री श्री अरुण साव,संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग तनुजा सलाम (आई0पी 0एस) को खेल को बढ़ावा देने के उद्वेश्य पहली बार ट्राइबल गेम्स 2015 के शानदार व सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही छत्तीसगढ़ के पुरुष टीम को काँस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
हॉकी को बढ़ाने के लिए पदाधिकारियो ने दिए सुझाव
बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ हॉकी के पदाधिकारी ने हॉकी के विकास हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिला हॉकी संघ बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपई ने कहा कि इस बैठक में जो निर्णय लिया जा रहा है उनको सभी जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों द्वारा पालन करना चाहिए। सभी एकजुट होकर ग्रासरूट हॉकी को बढ़ाने के लिए कार्य करे तथा स्पोर्ट्स कोड के नियम व निर्देश का पालन करे. छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ की के इस वार्षिक आम सभा के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित अमरनाथ सिंह ने कहा कि हॉकी को बढ़ाने के लिए प्रदेश के क्वालीफाईड कोचों का सेमिनार आयोजित करना चाहिए।
इस सेमिनार मे देश के उत्कृष्ट एवं क्वालिफाइड कोच को आमंत्रित कर प्रदेश के स्थानीय प्रशिक्षकों को आधुनिक कोचिंग प्रणाली से अवगत कराना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने कहा कि हॉकी को ग्रासरूट लेवल पर बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी सराहनीय कार्य कर रहा है साथ ही सभी जिला हॉकी संघ बहुत अच्छा कार्य कर रही है। संघ के द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों का ही यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ हॉकी के विभिन्न आयु वर्गों की टीम देश के टॉप 8 टीमों मे अपनी जगह बनाई हुई है और छत्तीसगढ़ की जूनियर महिला टीम देश के शिर्ष 4 टीमों में शामिल है। छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं मुहैया कराया जा रहा है ।
छत्तीसगढ़ हॉकी के संयुक्त सचिव गोपेश्वर कहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी ग्राउंड स्तर पर बहुत अच्छा कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा जिलों में हॉकी स्टिक प्रदाय किया जा रहा है जिससे खिलाड़ियों को सुविधा प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक अनुराज श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर मैं उत्कृष्ट एवं क्वालिफाइड कोच द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की बात कही। इसी के साथ इन्होने कहा की प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कोच के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य से ही राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में प्रदेश के टीम की उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
अंत में 18वीं आमसभा का आभार प्रदर्शन हाॅकी छत्तीसगढ के संयुक्त सचिव गोपेश्वर कहरा ने किया तथा उक्त सभा का संचालन छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने किया। उक्त आमसभा में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी,छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के सयुक्त सचिव अमरनाथ सिंह,खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित बाजपई,गोपेश्वर कहरा,राजेंद्र जायसवाल मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव,राकेश गढ़वाल,अमिताभ मानिकपुरी,अंसार अहमद,रवि पारीक,मोहम्मद तारिक,राजेश हेनरी,अमित खलखो,सचिन खोबरागड़े,धनीराम यादव,सोनू सिंग,विजयकांत्व जायसवाल,विकास तिवारी,अभिनव मिश्रा,रोहित रजक,देवव्रत साहू,कृष्णा यादव, आदि प्रमुख रूप से उपास्थित।










































