back to top

राजनांदगांव : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 मार्च से 2 अपै्रल तक वार्डो में शिविर, दिसम्बर एवं जनवरी माह के पेंशन का होगा भुगतान…

साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 मार्च से 2 अपै्रल 2025 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तक
वार्डो में शिविर, दिसम्बर एवं जनवरी माह के पेंशन का होगा भुगतान

Advertisements

29 मार्च को वार्ड नं. 23,24 व 25 में, 1 अपै्रल को वार्ड नं. 26,27,28,29 व 30 में एवं 2 अपै्रल को वार्ड नं. 31,32,33,34,35 व 36 में शिविर

राजनांदगांव 27 मार्च। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह दिसम्बर 2024 एवं जनवरी 2025 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 10 मार्च से 2 अपै्रल 2025 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 29 मार्च को गुरू गोविन्द सिंह वार्ड नं. 23 के लिये सिंधु भवन लालबाग में, शीतला माता वार्ड नं. 24 के लिये पुत्रीशाला में व सूर्यमुखी वार्ड नं. 25 के लिये सत्यनारायण धर्मशाला में, 1 अपै्रल को सुभाष वार्ड नं. 26 व तिलक वार्ड नं. 27 के लिये कन्या प्राथमिक शाला भरकापारा में,

विवेकानंद वार्ड नं. 28 के लिये मठपारा सामुदायिक भवन में, कैलाश वार्ड नं. 29 के लिये पार्षद कार्यालय कैलाश नगर में व सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड नं. 30 के लिये शंकर नगर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सामुदायिक भवन में एवं 2 अपै्रल को जनता कालोनी वार्ड नं. 31, संजय वार्ड नं. 32, लखोली वार्ड नं. 35 सेठीनगर वार्ड नं. 36 के लिये यादव भवन गौठान लखोली में, लखोली वार्ड नं. 33 के लिये कबीर भवन बैगापारा लखोली में तथा कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 के लिये शंकर भवन कन्हारपुरी में शिविर का आयोजन किया गया है।


निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह दिसम्बर 2024 व जनवरी 2025 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page