राजनांदगांव : डॉ.भीमराव अंबेडकर का जीवन हमें समानता, सामाजिक न्याय और मानव गरिमा के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है : सांसद संतोष पांडे…

*डॉ.भीमराव अंबेडकर का जीवन हमें समानता, सामाजिक न्याय और मानव गरिमा के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है : सांसद संतोष पांडे **

सांसद संतोष पांडे को प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित*

राजनांदगांव। माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी ग्राम झिथराटोला में आयोजित विश्व बौद्ध संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा के तत्वाधान में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, संविधान की हिरक जयंती महोत्सव मे संविधान रक्षा एवं सामाजिक न्याय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया..


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से किया। सामाजिक बंधुओ ने मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी का पुष्प माला पहनाकर, बैच एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया। साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ.भीमराव आंबेडकर जी का जीवन हमें समानता, सामाजिक न्याय और मानव गरिमा के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय बाबासाहेब जी के सामाजिक न्याय के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रामाणिक कदम है।


श्री पांडे ने आगे कहा कि बॉम्बे उच्च न्यायालय में विधि का अभ्यास करते हुए, उन्होंने अछूतों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें ऊपर उठाने के प्रयास किये। उनका पहला संगठित प्रयास केंद्रीय संस्थान बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना था, जिसका उद्देश्य शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के साथ ही अवसादग्रस्त वर्गों के रूप में सन्दर्भित “बहिष्कार” के कल्याण करना था। दलित अधिकारों की रक्षा के लिए

, उन्होंने मूकनायक, बहिष्कृत भारत, समता, प्रबुद्ध भारत और जनता जैसी पांच पत्रिकाएं निकालीं। सांसद श्री पांडे ने सामाजिक बन्धुओ को ऐसे आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव ने की साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।


इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला पंचायत सदस्यगण – प्रशांत कोड़ापे,अनिता मंडावी, देवकुमारी साहु, वरिष्ठ भाजपा नेता एम डी ठाकुर,चंद्रिका प्रसाद ड़ड़सेना, रविंद्र वैष्णव,रविंद्र रामटेके,अजय पटेल, संजय सिन्हा, कांता साहू सहित सामाजिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।