back to top

राजनांदगांव : सत्येंद्र साहेब धर्माधिकारी कबीर मठ नादिया ने कबीर पंथी भजन गए, स्व.हेमा साहू को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

सत्येंद्र साहेब धर्माधिकारी कबीर मठ नादिया ने कबीर पंथी भजन गए, स्व.हेमा साहू को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि*

कबीर पंथी विधि विधान से स्व. हेमा साहू को दी अंतिम बिदाई*
राजनांदगांव.। ग्राम आल्हा नवागांव (गातापार कला) अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरी पूज्य माता श्रीमती हेमा साहू (उम्र 70 लगभग) का स्वर्गवास 22 मई 2025 दिन गुरुवार को हो गया है.जिसका मिट्टी कार्यक्रम 23 मई 2025 दिन शुक्रवार को किया गया।

स्व. श्रीमती हेमा साहू पति संत श्री महादास साहेब, बैन दास साहू शिक्षक संकुल समन्वयक (पुत्र), सुखी दास साहू ससुर, शोकाकुल परिवार धीर दास, नेम दास,टिकेश, मोहित, नितेश साहू, खुमान,देवेंद्र,हेयांश एवं समस्त साहू परिवारजन, शिक्षक गण, साहू समाज पदाधिकारी गण, ग्रामीण जन बड़ी संख्या मे अंतिम यात्रा मे शामिल हुए और दो मिनट मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए।

Advertisements

You cannot copy content of this page