
0 सेवा ही उद्देश्य

राजनांदगाव। मानव सेवा माधव सेवा की भावना से प्रेरित शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आज राजनांदगाँव रेल्वे स्टेशन में यात्रियों को जल वितरण किया गया। ज्ञात हो कि शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए की उद्देश्य से समय-समय पर जनसेवा का कार्य किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आज मानव सेवा माधव सेवा से प्रेरित रेल यात्रियों को शीतल जल वितरण किया गया। इस उमस भरी गर्मी में लम्बी दुरी की ट्रेनों की जनरल बोगियों में भीड़ के चलते बहुत दिक्क़तों का सामना करना पड़ता हैं।

बहुत से स्टेशनो में ट्रेन ज्यादा देर तक नहीं रुकने के कारण उन्हें पानी तक के लिए जूझना पड़ता हैं ऐसे में उन तक शीतल पेय पहुंचना बहुत हद तक राहत दिलाता हैं। आज स्वयं सेवक श्रमदान सेवा में शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति बाबुटोला द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रेल यात्रियों को जनरल डिब्बे तक पहुंच कर निःस्वार्थ ठंडा जल अमृत सेवा स्वयंसेवक के रूप में प्रदान की गयी।
इस अवसर पर शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति के मुखिया एवं शक्तिधाम महाकाली मंदिर के संस्थापक गुरुदेव श्री हरीश यादव जी, अखिलेश बंजारा, पिलेश्वर देवांगन, कौशल मानिकपुरी, शंभू वर्मा, कु.पीहू यादव, किशन चौरसिया, प्रशांत वर्मा, भगवती निषाद, चंद्रेश साहू, भोज वर्मा, संतोष वर्मा, विकाश राजपूत, भूपेंद्र रामटेके, लव यादव, राकेश देवांगन, लोकेश सिन्हा, शुभम सिन्हा, उमाशंकर सोनकर, शेखर दुरुगकर सहित समिति के अन्य सदस्यगणो ने अपनी सेवा दी।









































