
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा है रात्रि गस्त।
Advertisements

थाना कोतवाली, लालबाग, बसंतपुर, डोंगरगढ़, घुमका एवं ओपी तुमड़ीबोड़ पुलिस द्वारा की गई रात्रि गस्त।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम सहित अपराधियों पर नकेल कसने के लिए की जा रही है गस्त।
रात्री गस्त किया गया तथा देर रात घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की रोक-ठोक कर गहन पूछताछ की गई।
गली, मोहल्ला व शहर के आँउटर काँलोनियों के सुनसान एरिया व अड्डेबाजी एरिया के चप्पे-चप्पे में पहुंची पुलिस।

राजनांदगांव। दिनांक 01.06.2025 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव श्री मोहित गर्ग के निर्देशानुसार ए.एस.पी. मुकेश ठाकुर (ऑप्स) एवं ए.एस.पी. राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश किया गया कि अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर शहर के गली मोहल्लों, चौक चौराहों व कालोनियों में पेट्रोलिंग करने हेतु दिया गया था निर्देश।
रात्रि में अपराधिक गतिविधी एवं अपराध के संभावनओं को देखते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थाना कोतवाली, लालबाग, बसंतपुर, डोंगरगढ़, घुमका एवं ओपी तुमड़ीबोड़ पुलिस द्वारा पुलिस गस्त के दौरान चार पहिया वाहन एवं मोटर सायकल से घूमते आवारागर्दी करते लड़कों को व असामाजिक तत्वों को रोक कर पूछताछ एवं तलाशी ली गई।
अनावश्यक घुमने वाले मंचलों को रात्रि में घर पर रहने की समझाईश दी गई। शहरी थाना के अलावा थाना घुमका, सोमनी, तुमडीबोड़ पुलिस द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में रात्री गस्त किया गया तथा देर रात घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की रोक-ठोक कर गहन पूछताछ की गई।









































