
मुख्य प्रवचनकर्ता धर्माधिकारी सत्येंद्र साहेब जी नादिया मठ होंगे*

राजनांदगांव।ग्राम कोटराभाठा (बजरंग चौक) में आमीन माता महिला समूह एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान मे दो दिवसीय कबीर सत्संग समारोह 5 एवं 6 जून कोआयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य प्रवचनकर्ता धर्माधिकारी सत्येंद्र साहब जी नदिया मठ से अपने संत मंडली के साथ पधार रहे हैं।
कार्यक्रम के तहत 5 जून दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक,6 जून को दिन शुक्रवार को 10 से 1 बजे तक, 6 जून को शाम 5 बजे चौका आरती होगा।
आमीन माता महिला समिति अध्यक्ष भुनेश्वरी साहू,सोनिया साहू,मुकेश्वरी साहू,धनेश्वरी साहू,गुणेश्वरी साहू, ज्ञान साहू,पार्वती साहू, घसनीन, हेमिन, भेख बाई,अनुराधा साहू आदि मैं क्षेत्र वासियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ लेने आग्रह किया है।









































