
साफ सफाई रखने, अतिक्रमण पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
राजनांदगांव 2 जून। महापौर श्री मधुसूदन यादव वार्ड निरीक्षण की कडी में आज रेवाडीह पहुॅच जनमानस से मुलाकात किए और उनसे पानी सफाई के संबंध में चर्चा कर निर्माण संबंधी कार्य के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महापौर श्री यादव रेवाडीह में पैदल भ्रमण कर जनमानस से मुलाकात किए और उनसे साफ सफाई पानी बिजली के संबंध में चर्चा किए। उन्होंने स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव से कहा कि ग्रामीण वार्ड को ध्यान में रखकर उचित साफ सफाई रखने कहा, जिससे संक्रामक बीमारी न फैले। उन्होने शासकीय भूमि में रोड के पास अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित को नोटिस जारी करने संबंधित उप अभियंता श्री तिलकराज ध्र्रुव को निदेर्शित किए। उन्होंने पेयजल सप्लाई वाले स्थान, हैण्ड पंप, तालाब के पास भी साफ सफाई रखने कहा। सूचारू पेयजल के लिये हैण्ड पंप मरम्मत आदि कार्य भी प्राथमिकता से कराने उप अभियंता श्री अनूप पाण्डे को निर्देशित किए।

महापौर श्री यादव प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत निर्माणाधीन आवासो का भी निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने कहा ताकि हितग्राहियो को इसका लाभ मिल सके। सामाजिक भवन के लिए समाज वालो की मंशानुरूप
शासकीय भूमि का चयन करने कहा। रेवाडीह में कालोनी के आस पास पानी निकासी हेतु कच्ची नाली खोदने के निर्देश दिए जिससे पानी निकासी हो सके।
उन्होंने स्वच्छता निरीक्षक से कहा कि गंदा पानी एकत्रित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उप अभियंता भी नाली निर्माण की आवश्यकता को देखकर नाली बनाने प्राक्कलन तैयार करे। निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद श्री मुकेश ध्रुव सहित निगम का अमला व वार्डवासी उपस्थित थे।









































